ट्रक व पिकप के जोरदार भिड़ंत में दोनों चालक घायल

Oct 21, 2023 - 05:23
 0  87
ट्रक व पिकप के जोरदार भिड़ंत में दोनों चालक घायल

उमरिया।  घुनघुटी से तीन किमी दूर शहडोल की ओर पाला दादर हाइवे मार्ग पर सुबह 10 बजे ट्रक-पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हुई है।  इस घटना में पिकअप एवम डम्फर दोनो के ही चालक घायल बताये जा रहे है, जिन्हें घुनघुटी चौकी पुलिस की मदद से इलाज के लिए शहडोल जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

          शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे हुए इस सड़क हादसे में पिकअप चालक अफ़ज़ल पिता एस नसीर उम्र 39 वर्ष शहडोल एवम डम्फर चालक प्रमोद पिता हीरा लाल पटेल -कुठला कटनी गम्भीर रूप से चोटिल है।  घटना किन कारणों से हुई है, फिलहाल साफ नही है, हालांकि घटना स्थल को देख प्रथम दृष्ट्या कोहरा या वाहनों की तेज गति प्रमुख वजह बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow