दिव्यांग जनों ने दिखाया जज्बा शहर भर में रैली निकालकर तिरंगे के प्रति किया सम्मान प्रदर्शित

Aug 13, 2025 - 23:58
 0  49
दिव्यांग जनों ने दिखाया जज्बा शहर भर में रैली निकालकर तिरंगे के प्रति किया सम्मान प्रदर्शित

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उमरिया से दिव्यांग जनों ने निकाली तिरंगा रैली

उमरिया।  हर घर तिरंगा अभियान देश का एक अनूठा अभियान है। यह अभियान देश एवं आजादी के प्रतीक तिरंगा झण्डे की आन बान शान का प्रतीक है। यह हम सबके अभिमान एवं स्वाभिमान का प्रतीक है। आईये हम सब संकल्प ले कि जिले के हर घर मे तिरंगा लहरायेगें तथा उन विभूतियों को नमन करेगे जिन्होने मध्यप्रदेश को अपने तप और त्याग से समृध्द बनाया है। यह विचार कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में आयोजित तिरंगा रैली को रवाना करते हुए व्यक्त किए ।

          सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के लिए जीवन, परिवार, संबंध और भावनाओं से भी ज्यादा महत्वपूर्ण देश की आजादी थी। इसके लिए उन्होंने अपनी जान की भी परवाह भी नहीं की। नगर वासी अपने अपने घरो मे तिरंगा झंडा फहराकर देश के प्रति प्रेम प्रकट करें।कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दिव्या गुप्ता साथ रही। दिव्यांग जनों ने देश के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए जिला मुख्यालय उमरिया में शहर भर में रैली निकालकर अपना जज्बा प्रदर्शित किया। दिव्यांग जन अपने मोटराइज्ड बाईक में थे, जिनका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष सोहन लाल चौधरी कर रहे थे।

          जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र उमरिया से दिव्यांग जनों ने तिरंगा रैली निकाली । रैली जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र से प्रारंभ होकर रणविजय चौक, गांधी चौक, जय स्तंभ चौक, पुराना बस स्टैंड , स्टेशन चौराहा, सगरा तिराहा से होते नया बस स्टैंड , मोहनपुरी होते हुए हुए पुनः पुनर्वास केंद्र पहुंची । रैली के माध्यम से नगरवासियों से अपने अपने घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा लगाने की अपील की गई । रैली में दिव्यांग जनों के साथ कार्यालयीन कर्मचारी भी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow