आदर्श ग्राम के निर्माण में जुटा है एकल आभियान-केंद्रीय संगठन प्रभारी

Aug 2, 2023 - 10:36
 0  32
आदर्श ग्राम के निर्माण में जुटा है एकल आभियान-केंद्रीय संगठन प्रभारी

प्रशिक्षण में शामिल  हुए हजारों कार्यकर्ता

उमरिया।  पूरे देश में ग्रामीण समाज की जागरूकता के लिए एकल आभियान  7 प्रकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने  का प्रयास करता रहता है जिसके लिए पूरे देश के 1 लाख गावो में  6000 पूर्ण कालिक कार्यकर्ता काम कर  रहे इन कार्यकर्ताओं को  संभाग वार प्रशिक्षण भी दिया जाता रहता इसी तरह का आयोजन उमरिया जिला मुख्यालय अंर्तगत सागरेश्वर धाम स्थित सामुदायिक भवन में  अयोजित किया गया जिसमे महाकौशल प्रांत के 5 जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमे संगठन में परिवर्तन एवम खेल समारोह से संबन्धित नियमो के बारे में जानकारी प्रदान की गई ।

          हम आपको बता दे एकल आभियान एक ऐसी संस्था है जो राष्ट्रीय स्तर पर लाखों गांव में स्वास्थ्य,शिक्षा जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर बेहतर काम कर रहा है,इसके अलावा युवाओं को खेल कूद,योग एवम सांस्कृतिक कार्यक्रमो में भी बेहतर भूमिका निभा रहा हा।एकल अभियान के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी ने बताया की एकल अभियान देश के साथ जम्मू कश्मीर में भी शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय  कदम उठा रहा है,उन्होंने कश्मीर के लेह लद्दाख को लेकर बताया कि जब वहा का पारा कई डिग्री माइनस में रहता है और वहा के स्कूल बंद हों जाते तब भी  एकल अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने का काम अनवरत किया जाता है।

          प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष चंद्रकांत दुबे ने बताया की 34 सालो से मूल भूत  आवश्यकता शिक्षा स्वास्थ्य के साथ एकल आभियान जैविक खेती को भी प्रोत्साहित कर रहा है इससे कृषि के क्षेत्र में किसानों को बेहतर लाभ मिल रहा है प्रशिक्षण के दौरान केंद्रीय संगठन प्रभारी माधवेंद्र सिंह अभियान प्रमुख रामेश्वर दयाल ग्राम स्वराज मंच प्रभारी संजय जैन संभाग संरक्षक हरिमोहन द्विवेदी धनी राम कावरे  संभाग आभियान प्रमुख वीरेंद्र वेदर सहित जिला अध्यक्ष चंद्रकांत दुबे सचिव संदीप वाधवा ममता द्विवेदी कामना साहू सहित कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow