नशे से जुड़े अवैध कारोबारियों की खबर थाने में दे - डीसी सागर

Oct 30, 2022 - 07:28
 0  101
नशे से जुड़े अवैध कारोबारियों की खबर थाने में दे - डीसी सागर

नशा मुक्ति अभियान को सार्थक बनाने पुलिस ने निकाला मशाल जुलूस

उमरिया।  नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार की रात मुख्यालय स्थित मुख्य मार्गों में मशाल जुलूस निकाला।  इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी सी सागर सहित कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा सहित पुलिस अधिकारी एवम कर्मचारी  शामिल रहे।  नशा मुक्ति अभियान को एडीजीपी शहडोल डीसी सागर ने नेतृत्व किया है, जिसका जयस्तम्भ चौक से आगाज हुआ।  इस दौरान नागरिकों को नशा व्यसन से होने वाले नुकसान एवं हानिकारक प्रभावों को बताते हुए जागरूक किया गया ।  इस दौरान कलेक्टर, एसपी सहित पुलिस के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

          इस दौरान एडीजीपी डीसी सागर ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आह्वान पर नशा मुक्ति अभियान का श्रीगणेश किया गया है।  उन्होंने कहा कि आमलोग इस नशा मुक्ति अभियान से जुड़े और जो लोग नशे आदि से जुड़े है उन्हें नशा से दूर होने की सलाह दे साथ ही नशे से जुड़े अवैध कारोबारियों की जानकारी भी सम्बन्धित थाना से साझा करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow