महिला सुरक्षा को लेकर पुरुषो को जागरूक करने पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान "अभिमन्यु - 2"

Aug 2, 2023 - 10:30
 0  20
महिला सुरक्षा को लेकर पुरुषो को जागरूक करने पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान "अभिमन्यु - 2"

अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरुषो को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाना, महिला अपराध के प्रति जागरूक करना तथा पूर्वाग्रह से ग्रसित मानसिकता को ठीक करना है।
     

उमरिया।  इसी तारतम्य में दिनांक 01/08/22 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमान नागेंद्र प्रताप सिंह, व महिला थाना उमरिया से उनि लता मेश्राम, उनि वैष्णवी पांडे , उनि (एम)महेंद्र सिंह भलावी, कार्य. एसआई जयसिंह, प्रधान महिला प्रधान आरक्षक 216 खेमा, प्रधान आरक्षक 196 राजेंद्र की टीम के द्वारा उमरिया स्टेडियम से रणविजय चौक तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया! जिसमे विभिन्न स्कूलों  से 90-120 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं मैराथन के सफल आयोजन में अपना योगदान दिया। 

          दौड़ में शामिल बालकों/ पुरुषों को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अभिमन्यु अभियान के संबंध में अवगत कराया गया व बालिकाओं/ महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी, एवं समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे - नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु शपथ दिलाई गई अंत में अति पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow