आखिर प्रियंका गांधी ने ऐसा क्या कह दिया की सीएम शिवराज को कहना पड़ा अरे झूठ तो मत बोलो बहना

ग्वालियर/गाडरवाड़ा। मध्यप्रदेश के ग्वालियर दौरे पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर घेरा है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसान बदहाल है, सरकार झूठे वादे करती है और झूठ बोलती है। पूरे प्रदेश में घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। यहां के बेरोजगारो को ना तो रोजगार मिल रहा है और ना ही किसानों को कोई लाभ मिल पा रहा है।
राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटवार करते हुए कहा कि अरे बहना मध्यप्रदेश में आकर झूठ तो मत बोलो यहां पर किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये केंद्र की मोदी सरकार दे रही है, और 6 हजार यहां के मामा यानी मैं दे रहा हूं। इस कदर प्रत्येक किसानों को साल भर में 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में विकास यात्रा के दौरान पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने कई करोड रुपए के निर्माण और विकास कार्यों का भूमि पूजन किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों का आभार व्यक्त करते हुए महीना की हर 10 तारीख को बहिनों के खाते में ₹1000 की राशि पहुंचने का वादा करते हुए कहा कि यह राशि बढ़कर ₹3000 तक की जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी सहित कांग्रेसी झूठ बोलने का काम करती है जिनका झूठ पकड़ा जाता है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है बहनों का अपमान बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कर्नाटक में हुई जैन मुनि की घटना पर भी दुख व्यक्त किया है।
Source: online.
What's Your Reaction?






