नगरीय निकाय निर्वाचन: नगर सरकार पर कयासों का दौर, साइलेंट मोड पर दोनो प्रमुख पार्टियां

Aug 10, 2022 - 11:19
 0  24
नगरीय निकाय निर्वाचन: नगर सरकार पर कयासों का दौर, साइलेंट मोड पर दोनो प्रमुख पार्टियां

उमरिया।  नगर सरकार का गठन अब अंतिम पड़ाव पर है, कुछ ही घण्टे में निर्वाचन सम्पन्न होना है, जिसके बाद नगर सरकार की तस्वीर साफ हो जायेगी।  नोरोजाबाद और चंदिया में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद बुधवार को नगर परिषद मानपुर और नगरपालिका उमरिया में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन होना है, जिसको लेकर राजनीतिक महकमे में जमकर गहमा-गहमी है।मंगलवार को दोनो ही प्रमुख दलों ने गोपनीय मीटिंग की है और क़ई फैसलो पर अंतिम मुहर भी लगी है।

          गौरतलब है कि तीनों परिषदों में कही भी प्रमुख दलों की फ्री मेजोरिटी नही आ पाई है,सिर्फ उमरिया नगर पालिका में पार्षदों की संख्या के रूप में 14-9-1 के आंकड़े में कांग्रेस की बढ़त दिखी है।दोनो ही दल अपने जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है पर जीत के समीकरण क्या होंगे, इस बावत कोई भी दल पत्ते खोलने को तैयार नही है।संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को होने वाले अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का निर्वाचन बहुत दिलचस्प होगा,शायद इन्ही कारणों से प्रशासनिक स्तर पर मतगणना स्थल पर सुरक्षा चाक चौबंद की गई है।नगर पालिका उमरिया अध्यक्ष एवम उपाध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 10.30 बजे से प्रारम्भ होगी,वही नगर परिषद मानपुर के लिए मानपुर स्थित मंगल भवन में सुबह 10.30 बजे निर्वाचन प्रक्रिया प्रारम्भ होगी।

नगर पालिका उमरिया

          उमारिया नगर पालिका में पार्षदों की गिनती के आधार पर नगर सरकार गठन की बात की जाए तो कांग्रेस के पास स्पस्ट बहुमत है।यहाँ कुल 24 वार्डों में 14 पार्षद कांग्रेस से विजयी हुए है।वही भाजपा ने महज 9 वार्डो में ही अपने पार्षदों को जिताने में कामयाबी पाई है,इसके अलावा भाजपा से बागी होकर एक निर्दलीय ने भी जीत हासिल की है, हालांकि सूत्रों की माने तो जीत के बाद निर्दलीय ने भाजपा को अपना समर्थन दे दिया है।निर्दलीय के भाजपा में विलय के बाद भी कांग्रेस 14-10 की बढ़त पर है।इन समीकरणों के बाद भी भाजपा नगर सरकार पर काबिज होने का दम्भ भर रही है, सवाल इस बात का है कि जादुई आंकड़े से करींब 3 मतों से पीछे भाजपा किस आधार पर जीत का दम्भ भर रही है ?सूत्रों की माने तो वार्ड 9 से विजयी पार्षद त्रिभुवन प्रताप सिंह या वार्ड 6 से विजयी महिला पार्षद रश्मि सिंह कांग्रेस खेमे से अध्यक्ष की दावेदारी कर सकते है,वही भाजपा से संगठन के बड़े चेहरे ज्ञानेंद्र सिंह की पत्नी अर्चना सिंह या संगठन के मजबूत स्तम्भ धनुषधारी सिंह की बहू वार्ड 10 से विजयी रही रागिनी सिंह पर संगठन भरोसा जता सकता है,और उन्हें अध्यक्ष दावेदारी के लिए अधिकृत प्रत्याशी बना सकता है।वही उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस पार्टी में फिलहाल तीन नामों पर मंथन होने की खबर है,माना जा रहा है कि वार्ड 20 से विजयी पार्षद अमृत लाल यादव, वार्ड 7 से विजयी महिला पार्षद आरती सोनी या वार्ड 16 से विजयी महिला पार्षद फरीदा खान पर संगठन दांव लगा सकती है,इससे उलट भाजपा संगठन वार्ड 11 से निर्दलीय के रूप में विजय हासिल की महिला पार्षद पूर्णिमा सिंह या वार्ड 4 से विजयी राजेन्द्र कोल पर भाजपा संगठन उपाध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी के रूप में हामी भर सकता है।

नगर परिषद मानपुर

          नगर परिषद मानपुर में पार्षदों के गिनती के आधार पर आंकड़ों को देखा जाए तो दोनो ही पार्टियां जादुई आंकड़ा 8 से दूर है,यहाँ भाजपा ने 6 पार्षदों को जिताने में कामयाबी पाई थी, वही कांग्रेस ने महज 5 पार्षदों को ही जीता पाने में सफलता पाई है,इससे अलग 4 वार्डों में निर्दलीयों ने जीत हासिल की है,जो दोनो ही दलों के लिए मंजिल तक पहुंचने के लिए एकलौता रास्ता है।नगर सरकार निर्वाचन के दो दिन पहले भाजपा ने वार्ड 5 से विजयी निर्दलीय पार्षद अतुल तिवारी को अपने खेमे में ले लिया है।इस तरह फिलहाल भाजपा के खेमे में 7 पार्षद हो चुके है।दूसरी ओर कांग्रेस निर्दलीयों को सांटने भरसक प्रयास कर रही है,और जीत का दम्भ भी भर रही है,पर फिलहाल निर्दलीय किस ओर जाएंगे, तस्वीर साफ नही है, हालांकि निर्दलीय ही प्रमुख दलों को जादुई आंकड़े तक ले जाने का माधा रखते है,जिस वजह से दोनो ही दल इन निर्दलीयों को अपने खेमे में लेने की कवायद कर रहे है।सूत्रों की माने तो यहाँ भाजपा अध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी के रूप में वार्ड 7 से विजयी पार्षद सतीश सोनी के नाम पर मुहर लगा सकती है,हालांकि अध्यक्ष दावेदारी में वार्ड 8 से विजयी पार्षद सुप्रिया गुप्ता एवम वार्ड 9 से खुश्बू गुप्ता भी प्रबल दावेदार मानी जा रही है।  दूसरी ओर कांग्रेस वार्ड 2 से महिला पार्षद संतरा पटेल या वार्ड 6 से महिला पार्षद उर्वशी द्विवेदी को अध्यक्ष अभ्यर्थी के रूप में अधिकृत प्रत्याशी बना सकती है।दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद पर भाजपा वार्ड 5 से निर्दलीय पार्षद अतुल तिवारी पर दांव खेल सकती है,वही कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड 11 के पार्षद राहुल द्विवेदी पर दांव खेल सकती है।नगर सरकार को लेकर नतीजे क्या होंगे यह कहना जल्दबाजी होगी पर फिलहाल दोनो ही खेमा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिख रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow