हर घर तिरंगा योजना को लेकर भाजपा कार्यालय विनायक टाउन में खोला गया तिरंगा बिक्री केंद्र

जिले के 25000 घरों में लगाएंगे तिरंगा: दिलीप पांडे
उमरिया। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय उमरिया में बैठक की गईlबैठक में तिरंगा अभियान को लेकर जिला प्रभारी और सह प्रभारी तय किए गएl पूरे अभियान को जिला महामंत्री दीपक छतवानी जिला उपाध्यक्ष सुमित गौतम जिला मंत्री प्रदीप शुक्ला सोशल मीडिया प्रभारी श्रीधर राव एवं नितिन बसानी तय किए गए साथ ही मंडलों में तिरंगा अभियान को सक्रिय करने के लिए मंडल में समिति बनाई गई, जिसमें 3 सदस्यओ की समिति द्वारा प्रत्येक पंचायत और वार्ड में हर घर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी तय की गईl
भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया ने लगभग 25000 घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य लिया हैl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर में तिरंगा लगाने के साथ-साथ तिरंगे के प्रति लोगों में जागरूकता और राष्ट्रप्रेम की भावना जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगाl मंडलों में तिरंगा रैली निकाली जाएंगी साथ ही युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगीl जिला मुख्यालय में 13 अगस्त को बड़ी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगीl तिरंगा बिक्री केंद्र के नाम से भाजपा कार्यालय विनायक टाउन में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे द्वारा तिंरगा बिक्री केन्द्र का आरंभ किया गया हैl कार्यकर्ताओं को सुविधा की दृष्टि से भाजपा कार्यालय में सशुल्क तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगाl
हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक घर को जोड़ा जाएगाl हर घर तिंरगा अभियान को आम जन से जोड़ा जाएगाl राष्ट्र की अस्मिता और गौरव के प्रतीक राष्ट्र ध्वज के सम्मान में इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा l
What's Your Reaction?






