वाजपेयी जी की जयंती पर आयोजित अटल भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

Dec 27, 2022 - 10:11
 0  12
वाजपेयी जी की जयंती पर आयोजित अटल भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न

उमरिया।  भारतीय जनता युवा मोर्चा उमरिया द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर आयोजित अटल भाषण प्रतियोगिता जिला मुख्यालय स्थित उमरार टावर में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अटल भाषण प्रतियोगिता में जिले के सभी मंडलों से दस दस  प्रतिभागी शामिल हुए, भाषण प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं द्वारा गुड गवर्नेंस अर्थव्यवस्था विकास की ओर अग्रसर राजनीति जैसे प्रमुख विषयों पर भाषण दिए गए।

           अटल भाषण प्रतियोगिता में युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रदेश सह प्रभारी ज्ञानेंद्र शुक्ला आरसी स्कूल प्रबंधक विश्वजीत पांडे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह महामंत्री मनीष सिंह बघेल विपिन तिवारी सहित तमाम जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow