मवेशी चराने गए युवक पर बाघ ने किया हमला,गंभीर रूप से घायल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

Jul 28, 2022 - 11:54
 0  101
मवेशी चराने गए युवक पर बाघ ने किया हमला,गंभीर रूप से घायल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

बाघ के हमले से चरवाहा घायल, मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती, मौके पर पंहुची टाइगर रिसर्व प्रबंधन की टीम। 

उमरिया।  जिले के विश्वप्रसिद्ध बाँधवगढ़ टाइगर रिसर्व की सीमा से लगे ग्राम बड़खेरा के धनहरा मौहर के जंगल में मंगलवार की शाम मवेशी चराने गए चरवाहे के ऊपर झाड़ी मेे छुपे बाघ ने हमला कर दिया, बाघ के हमले से युवक लालमन बैगा बुरी तरह घायल हो गया।  घटना की जानकारी के बाद पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पंहुची और घायल लालमन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow