सड़क दुर्घटना में गई युवक की जान, वही एक घायल

May 26, 2022 - 10:40
 0  101
सड़क दुर्घटना में गई युवक की जान, वही एक घायल

उमरिया।  धमोखर टोल नाके के करींब दर्दनाक हादसे की खबर है, सूत्रों की माने तो इस हादसे में एक युवक के मौत की भी खबर है, इसके अलावा एक युवक गम्भीर रूप से घायल भी हुआ है।

          सूत्रों की माने तो इस हादसे में वेन कुमार पिता बिसनू बैगा उम्र लगभग 45 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, वही मृतक का चचेरा भाई रवि पिता बुदई बैगा उम्र 40 वर्ष गम्भीर बताया जा रहा है, हादसे के बाद  घटना स्थल पर 108 एम्बुलेंस पहुंच गई है, घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, वही मृतक घटना स्थल पर ही है। 

          बताया जाता है कि ये दोनों बाइक में सवार होकर अन्यत्र जा रहे थे, तभी धमोखर टोल के करींब विपरीत दिशा से आ रहा अज्ञात चार पहिया वाहन ठोकर मार दिया है, इस घटना में चचेरे भाई वेन कुमार की मौत हो गई है, वही दूसरा भाई रवि बैगा गम्भीर रूप से घायल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow