नगरीय निकाय आरक्षण: उमरिया,चंदिया,नौरोजाबाद व मानपुर का किया गया वार्डों का आरक्षण

उमरिया । नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर आज कलेक्टर सभागार में नगर पालिका उमरिया, नगर पंचायत चंदिया, नगर पंचायत नौरोजाबाद और नगर परिषद मानपुर के तहत वार्डों का आरक्षण किया गया।
जिसमें उमरिया नगर पालिका की स्थिति
वार्ड क्रमांक 6, 9,10, 11, 14, 15, 16, 18, 19, 20, 21 और 22 अनारक्षित हैं, जिसमें वार्ड 10 11 16 18 और 19 महिला के लिए आरक्षित है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 7,8 17, 23 व 24 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है, जिसमें वार्ड 7 , 17 और 24 महिला के लिए आरक्षित है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 1,2,4 व 5 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है,जिसमें वार्ड 1 और 5 महिला के लिए आरक्षित है।
वहीं वार्ड क्रमांक 3,12,व13अनुसूचित जाति (हरिजन) के लिए आरक्षित है जिसमे वार्ड 12 व 13 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर पंचायत चंदिया की आरक्षण स्थिति
नगर पंचायत चंदिया के 15 वार्डो के आरक्षण की स्थिति इस प्रकार है वार्ड क्रमांक 1, 4, 5, 9, 11, 12, 13 व 15 अनारक्षित है जिसमें 4, 9, 12, 13 और 15 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 6 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है जिसमें महिला के लिए आरक्षित है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 2 व 3 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है जिसमें वार्ड दो महिला के लिए आरक्षित है।
वहीं वार्ड क्रमांक 7,8,10 और 14 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है जिसमें वार्ड 8 और 14 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
नगर पंचायत नौरोजाबाद के आरक्षण की स्थिति
नगर पंचायत नौरोजाबाद के 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया संपन्न कराई गई है जिसमें वार्ड क्रमांक 2, 3, 6, 7, 8, 10, 12 व 13 अनारक्षित है जिसमें 2,3,8 और 12 महिलाओं के लिए आरक्षित है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 11 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
वहीं वार्ड क्रमांक 1,4, 5 व 15 अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है जिसमें 1 व 5 महिला के लिए आरक्षित है।
इसके अलावा वार्ड क्रमांक 9 व 14 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है जिसमें वार्ड क्रमांक 14 महिला के लिए आरक्षित है।
नगर परिषद मानपुर की आरक्षण की स्थिति
नवगठित नगर परिषद मानपुर के 15 वार्डों में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
जिसमें वार्ड क्रमांक 2, 5, 6, 8, 9, 11, 12, 13 अनारक्षित है जिसमें 2,8,9 व 12 महिलाओं के आरक्षित किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 1,4,व 10 अनुसूचित जाति के आरक्षित है जिसमे वार्ड 4 और 10 महिलाओ के लिए आरक्षित है।
वहीं वार्ड क्रमांक 3,14, व 15 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है जिसमें वार्ड 3 व 15 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
उक्त आरक्षण की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट कार्यालय के कलेक्टर सभागार में सम्पन्न कराई गई। जिसमें कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, एडीएम अशोक ओहरी, सीईओ ईला तिवारी सहित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






