ईडी की कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, सरकार पर लगाये आरोप

Jul 23, 2022 - 10:45
 0  57
ईडी की कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, सरकार पर लगाये आरोप

उमरिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने कल शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के विरोध मे धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर केन्द्र सरकार के विरोध मे जम कर नारेबाजी की गई।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह ने कहा कि भाजपा उसके खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा देना चाहती है। आज पूरा देश मंहगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। जनता टेक्स देते-देते त्रस्त हो चुकी है। जीएसटी, सर्विस टेक्स, आयकर के नाम पर लूट मची हुई है। दूसरी ओर सरकार देश के बेशकीमती उद्योग और संपत्तियां अपने मित्रों को कौडिय़ों के दाम मे बेंचती जा रही है। इस मनमानी से असहमति व्यक्त करने वाले विपक्ष पर बदले की कार्यवाहियां की जा रही हैं। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेकर उसे पस्त करने का है। भाजपा की सरकार कांग्रेसियों के हौंसलों को पस्त नहीं कर सकती।

          धरना-प्रदर्शन मे प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक अजय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री ठाकुरदास सचदेव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अमृतलाल यादव, श्रीमती सावित्री सिंह, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह,  प्रवक्ता अशोक गौटिया, पीएन राव, रघुनाथ सोनी, असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निरंजन प्रताप सिंह, मिथलेश राय, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू, नासिर अंसारी, सतवंत सिंह, ओमप्रकाश सोनी, हिरेश मिश्रा, राजीव सिंह बघेल, शिशुपाल यादव, लालभवानी सिंह राहुल, अशोक गुप्ता, धनीलाल राठौर, एरास खान, श्रीमती शकुतंला धुर्वे, मो.आजाद, युवा कांग्रेस बांधवगढ़ विस अध्यक्ष आदित्य तिवारी, शेख शाहरूख, श्रीमती रेखा सिंह, ताराचंद राजपूत, ऋतुराज सिंह, संतोष तिवारी, श्यामकिशोर तिवारी, नीरज रघुवंशी, दयाराम राय, नानकराम राजपूत, धनप्रताप सिंह, संतोष सिंह ददरौडी, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, श्याम किशोर सिंह, आयुष सिंह, शकील खान, राजेश सिंह, माधव हेमनानी, वंशस्वरूप शर्मा, शत्रुधन सिंह, छोटेलाल रजक, शंकर सिंह, राजेन्द्र महोबिया, सोमचंद वर्मा, अफजल खान, नरेश रैदास, मो. शाजीद, बच्चा अग्रवाल, लक्ष्मी गुप्ता, अनंत सिंह, लोटनपाल सिंह, अंधू कोल, प्रभुदयाल चौधरी सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow