चुनाव 2023 विशेष

Oct 29, 2023 - 11:07
 0  16
चुनाव 2023 विशेष

उमरिया।  जिले की दोनो विधानसभा बांधवगढ और मानपुर में कुल छः प्रत्याशियों ने अब तक नामांकन दाखिल किया है।  इन प्रत्याशियों में बांधवगढ से भारतीय जनता पार्टी से शिवनारायण सिंह एवम इंडियन नेशनल कांग्रेस से सावित्री सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा मानपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से मीना सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से तिलक राज सिंह, आम आदमी पार्टी से उषा कोल एवम सपाक्स पार्टी (सामान्य पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण समाज) से अन्नू कोल शामिल है।

          आगामी सोमवार 30 अक्टूबर को नामांकन का अंतिम दिन है।  संभावना जताई जा रही है कि अंतिम दिन कुछ और प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow