पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान ‘अभिमन्यु’ का किया शुभारंभ

Jun 13, 2023 - 11:28
 0  11
पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान ‘अभिमन्यु’ का किया शुभारंभ

अभियान के तहत समाज में लड़को/पुरूषो के महिला संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक करने हेतु पंपलेट वितरित किये गये

उमरिया।  पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य संपूर्ण प्रदेश में विशेष जागरूकता अभियान ‘अभिमन्यु’ संचालित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।  उक्त निर्देश के पालन में महिला थाना उमरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया व अनु. अधि. पुलिस उमरिया/पाली के मार्गदर्शन में विशेष जागरूकता अभियान ‘अभिमन्यु’ का शुभारंभ कर प्रथम चरण में लड़को/पुरूषो को ‘मैं हूं अभिमन्यु एवं महिला संबंधी अपराधो से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढिवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा , लिंगभेद इत्यादि लिखा हुआ पंपलेट’ वितरित कर महिला संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक किया गया ।
          अभिमन्यु अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में लड़को/ पुरूषो को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधो के प्रति जागरूक करना है बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर पूर्वाग्रह (पूर्व से महिलाओं के विपरीत सोच) रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करना है । इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु उमरिया पुलिस द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow