डॉक्टर अधिकारी के क्लिनिक पर स्वास्थ्य टीम की दबिश, क्लिनिक सील

उमरिया। क्लिनिक खोलकर मरीजों का चिकित्सकीय उपचार कर रहे समीर अधिकारी के क्लिनिक पर स्वास्थ्य प्रबन्धन ने रेड मारी है। इस दौरान बीएमओ नोरोजाबाद वीएस चंदेल की अगुवाई में गठित टीम ने क्लिनिक के अंदर मौजूद अंग्रेजी मेडिसिन को जपत कर नोरोजाबाद स्थित 5 नम्बर कालोनी में मौजूद क्लिनिक को सील किया है।
बताया जाता है कि रेड के दौरान चिकित्सक समीर अधिकारी अपने क्लिनिक में मौजूद नही थे, इस दौरान क्लिनिक खुली थी, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि चिकित्सक की उपलब्धता न होने के बाद भी मौजूद कर्मचारी मरीजों का उपचार कर रहे थे, जो गम्भीर मामला है। स्वास्थ्य सेवाओं में इतनी बड़ी चूक शर्मनाक के साथ जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारियों पर भी बड़ा सवाल है। बताया यह भी जाता है कि उक्त क्लिनिक जिला स्वास्थ्य कार्यालय में पंजीबद्ध भी नही है,अगर ऐसा है तो बीते क़ई वर्षों से संचालित इस क्लिनिक के संचालन को हरी झंडी कौन दे रहा था, यह भी बड़ा सवाल है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी उक्त क्लीनिक दूसरे मामलों में दो बार सील की जा चुकी है।
What's Your Reaction?






