कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के खिलाफ पार्टी का सत्याग्रह

Mar 27, 2023 - 09:34
 0  48
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के खिलाफ पार्टी का सत्याग्रह

लुटेरों को मोदी सरकार का संरक्षण

उमरिया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वायनाड़ सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध मे पार्टी की जिला इकाई ने रविवार को गांधी चौक मे सत्याग्रह का आयोजन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि एक सांसद के रूप मे राहुल गांधी द्वारा देश का धन लेकर भागे लोगों पर टिप्पणी करना, अडानी ग्रुप मे गुमनाम कम्पनी के नाम से लगाये गये 20 हजार करोड़ और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना मोदी जी को इतना नागवार गुजरा कि पूरी सरकार ही उनके पीछे पड़ गई। बयान मामले मे लंबित न्यायालयीन मुकदमे का फैंसला आने के महज 24 घंटे के भीतर ही राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई। जबकि फैंसला करने वाली कोर्ट ने ही उन्हे अपील हेतु एक मांह का समय दिया था। सरकार के इस कदम ने आलोचना करने वाले विपक्ष, विशेष कर कांग्रेस और राहुल जी के प्रति उसकी दुर्भावना को प्रदर्शित करता है।
मजबूती से लड़ेंगे लड़ाई
          कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा इस घटना ने साबित किया है कि मोदी सरकार लुटेरों का सांथ और उनके विकास के नारे पर चल रही है। पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि पूरा देश राहुल जी के सांथ है। भाजपा की देशविरोधी नीतियों, असत्य, अन्याय और धूर्तता के विरूद्ध कांग्रेस और भी मजबूती से लड़ाई लडऩे को तैयार है।        

सांसदी बहाल करे सरकार
          करीब 4 घंटे चले इस सत्याग्रह को जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, पुष्पराज सिंह, पं. रामकिशोर चतुर्वेदी, अमृत लाल यादव, संतोष सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह, सुश्री रोशनी सिंह, इंजी. विजय कोल, अशोक गौंटिया, प्रमोद कुमार उपाध्याय, वासुदेव उंटिया, अशोक मिश्रा आभार मिथलेश राय, गणेश मिश्रा, बाला सिंह टेकाम, केपी सिंह, फूल सिंह, ध्यान सिंह, निवेदन सिंह, देवेंद्र प्रधान, नवीन कठोतिया, पार्षद रामायणवती, शास्वत सिंघई, राघव अग्रवाल, वीरेंद्र सिहं सेगंर, मो. नईम, दुर्गा गुप्ता आदि ने संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार पर करारे प्रहार किये और राहुल गांधी की सांसद पद पर तत्काली बहाली करने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन शिशुपाल यादव तथा आभार प्रदर्शन मिथलेश राय द्वारा किया गया। 

महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला
          राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने के विरोध मे महिला कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष अनीता सिंह के नेतृत्व मे जय स्तंभ मे प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। सत्याग्रह कार्यक्रम मे ठाकुर दास सचदेव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, उद्रयप्रताप सिंह, सुरेश सिंह, धु्रव सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मनोज सिंह, संजय अग्रवाल, रामनरेश सिंह, मोहन साहू, हीरेश मिश्रा, सतीलाल बैगा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, मो. मयंक सिंह, मोबीन, शारदा गौतम, रघुनाथ सोनी, सतवंत सिंह, नरेंद्र सिंह,  समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow