प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह रसोईया महासंघ की आवश्यक बैठक हुई संपन्न
उमरिया। दिनांक 4.10.2026 दिन रविवार को उमरिया जिला अध्यक्ष रेणु राजेश शुक्ला की गरिमामई उपस्थिति में प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह रसोईया महासंघ की आवश्यक बैठक सगरा मंदिर उमरिया में भब्यता के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में उमरिया जिले से काफी संख्या में महिला स्व सहायता समूह रसोईया महासंघ की महिलाएं उपस्थित रहीं साथ ही उपस्थित महिलाओं ने अपने नवागत जिला अध्यक्ष का फूल माला एवं मुंह मीठा कर आत्मीय स्वागत वंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत सगरा मंदिर उमरिया स्थिति भूत भावन भगवान भोलेनाथ जी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई, तत पश्चात बैठक में जिले की कार्यकारिणी घोषित करने के लिए आत्म मंथन किया गया, जिला अध्यक्ष रेणु राजेश शुक्ला ने बताया कि भोपाल महा आंदोलन के पश्चात जल्द ही एक आवश्यक बैठक आयोजित कर सर्व सम्मति से जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। ।
जिले से 7 अक्टूबर को प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह रसोईया महासंघ का जत्था राजधानी भोपाल में महा आंदोलन में सम्मिलित होने रवाना होगा जिसमें काफी संख्या में महिलाएं अपने अधिकार एवं सम्मान की लड़ाई में भोपाल आंदोलन में सम्मिलित होगी साथ ही प्रांतीय महा संगठन में सहयोग राशि जमा कर आंदोलन में अपनी महती भूमिका निभाएंगी बैठक में मानपुर पाली करकेली उमरिया की स्व सहायता समूह रसोईया महासंघ की महिलाओं में अपने नये जिला अध्यक्ष रेणु राजेश शुक्ला को पाकर एक नई ऊर्जा देखने को मिली निश्चित रूप से अब स्व सहायता समूह रसोईया महासंघ की महिलाएं अपने अधिकार और हक की लड़ाई में किसी प्रकार से पीछे नहीं रहने वाली है। अब वो दिन दूर नहीं जब उमरिया जिले की स्व सहायता समूह रसोईया महासंघ की महिलाएं प्रदेश में भी अपना परचम लहरायेंगी और अपने हक और अधिकार के लिए कदम से कदम मिलाकर अपने उर्जावान जिला अध्यक्ष का साथ देने में कोई कोताही नहीं करेंगी*
What's Your Reaction?