सेवा सेतुः नगर परिषद में समाधान शिविर सम्पन्न

Oct 4, 2026 - 23:23
 0  0
सेवा सेतुः नगर परिषद में समाधान शिविर सम्पन्न

उमरिया/मानपुर।  शासन के महत्वाकांक्षी सेवा सेतु अभियान 2026 के अंतर्गत रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को नगर परिषद मानपुर परिसर में एक दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी नागेन्द्र पटेल, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री एवं एल्डरमैन रसिक खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष राम मोल केवट, पार्षद शिवराम शुक्ला एवं एल्डरमैन अमर बैगा ने सभी विभागीय स्टॉलों की व्यवस्थाओं का संचालन एवं निरीक्षण किया।

          शिविर में राजस्व, नगरीय प्रशासन, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पेंशन, आयुष्मान, आधार, कृषि, बिजली विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया।

          शिविर में मुख्य रूप से तहसीलदार मानपुर अभ्यानंद शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रचयिता अवस्थी, कार्यक्रम के सह प्रभारी मंडल अध्यक्ष राम मोल केवट, पार्षद शिवराम शुक्ला, एल्डरमैन अमर बैगा, पार्षद प्रतिनिधि बिहारी प्रजापति, कुलदीप गुप्ता, विधानसभा आईटी सेल प्रभारी राम प्रसाद विश्वकर्मा, शैलेश त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष कुशवाहा, संजय पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, समस्त विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

          जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे और सभी आवेदनों का निराकरण समय-सीमा में किया जाए। शिविर में नामांतरण, बंटवारा, जाति-निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पीएम आवास, नल-जल कनेक्शन, पेंशन प्रकरण सहित सैकड़ों आवेदनों पर कार्यवाही की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow