पूर्व CM कमलनाथ ने पुलिस को दी चेतावनी: कहा- कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करना बंद करें, 8 महीने बाद सबका हिसाब लूंगा

Jan 21, 2023 - 11:32
 0  28
पूर्व CM कमलनाथ ने पुलिस को दी चेतावनी: कहा- कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करना बंद करें, 8 महीने बाद सबका हिसाब लूंगा

 निवाड़ी।  मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने निवाड़ी पुलिस (Niwari Police) को चेतावनी (Warning) देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं (congress workers) पर झूठे मुकदमे (false cases) दर्ज करना बंद कर दे। आठ महीने बाद हमारी सरकार आएगी तो किसी को नहीं छोड़ेंगे। सबका हिसाब लिया जाएगा।
          दरअसल, पीसीसी चीफ कमलनाथ (PCC Chief Kamal Nath) शनिवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर (Prithvipur) पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह राठौर (Brajendra Singh Rathore) के पृथ्वीपुर निवास ज़ेर भवन पर कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी (Freedom Fighter) स्व अमर सिंह राठौर (Amar Singh Rathore) की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही कमलनाथ ने पूर्व सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया है।
          इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने निवाड़ी पुलिस को चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करना बंद कर दे। आठ महीने के बाद हमारी सरकार आएगी तो किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। सबका हिसाब लिया जाएगा।
          कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की कलाकारी और नौटंकी प्रदेश की जनता अच्छे तरीके से समझ गई है। शिवराज सिंह अगर झूठ न बोले तो पेट नहीं चलता और जब तक कमलनाथ की बुराई न करे तब तक खाना हजम नहीं होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow