मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब हवाई यात्रा के द्वारा बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराना होगा प्रारंभ

उमरिया। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब हवाई यात्रा के द्वारा भी बुजुर्गों को दूरस्थ तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अप्रैल, 2022 से काशी विश्वनाथ की तीर्थयात्रा के साथ पुनः प्रारंभ की गई है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य मध्यप्रदेश है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को देश के विभिन्न राज्यों ने अपने यहां लागू किया है। वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुजुर्ग नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए प्रारंभ की थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस आशय की घोषणा की है।
Source: online. Foto- google.
What's Your Reaction?






