जनजातीय गौरव दिवस 15 नवंबर को शहडोल जिले में, कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम

शहडोल। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा के जयंती अवसर पर मनाए जाने वाले जनजाति गौरव दिवस समारोह का मुख्य आयोजन शहडोल जिले में किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य तमाम दिग्गज और जनजातीय समाज के मुखिया और राजनेता शामिल होंगे इस दौरान सीएम शिवराज जनजातीय भाई बहनों को अन्य को सौगात भी देंगे।
इस संबंध में प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में जनजाति समाज के मुखिया और प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा संगठन महामंत्री हित आनंद शर्मा सहित जनजातीय समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा पार्टी जनजातीय समाज की सबसे अधिक हितैषी पार्टी है। जनजातीय समाज के कल्याण और विकास की चिंता भारतीय जनता पार्टी ही करती है। जनजातीय समाज के लिए जितने जनहितैषी काम भाजपा सरकार ने किए हैं उतने काम आज तक किसी भी दल ने नहीं किए। इसलिए आज आवश्यकता है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएं जिससे जनजातीय समाज के लोगों का और अधिक उत्थान हो सके।
आयोजित जनजातीय कार्यकर्ता मिलन समारोह में आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर मनाये जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम शहडोल जिले में आयोजित किया जायेगा तथा प्रदेशभर में पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इसी क्रम में अन्य आयोजनों को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जितने काम अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए किए हैं। उतने किसी भी सरकार ने नहीं किए। भाजपा सरकार का हमेशा यह प्रयास रहा है कि हर जनजातीय भाई बंधु के चेहरे पर खुशहाली आये। प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों की भव्य तैयारियां करने की बात कही।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय कार्य विभाग सुश्री मीना सिंह, वन मंत्री विजय शाह, अनुसचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद गजेन्द्र पटेल, मोर्चा के प्रभारी हरिशंकर खटीक, मोर्चा अध्यक्ष कलसिंह भाबर, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह, लोकसभा सांसद जीएस डामोर, सांसद छतरसिंह दरबार, राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद दुर्गादास उइके, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह मंचासीन थे। कार्यक्रम में मोर्चा प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं अन्य तमाम लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






