जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक संपन्न

Oct 25, 2026 - 22:16
 0  26
जिला कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक संपन्न

“वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान एवं संगठन की मजबूती को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

उमरिया, 25 अक्टूबर 2026। जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया (मध्य प्रदेश) की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आज रविवार को सामुदायिक भवन, सगरा मंदिर, उमरिया में संपन्न हुई।  बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान, संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा जिले में कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

           बैठक में जिला संगठन प्रभारी सम्मति सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल ने की।  विशिष्ट अतिथि के रूप में मानपुर विधानसभा प्रभारी अरविन्द तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।।

          बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, मतदाता सूची एवं मताधिकार से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही जिला, ब्लॉक, नगर एवं मंडल स्तर पर संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ संगठन हित में कार्य करने के संबंध में चर्चा की गई।

          बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, नगर एवं मंडल कांग्रेस अध्यक्षों तथा महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सहभागिता रही।

          जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंजी. विजय कुमार कोल ने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को आपसी समन्वय, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना होगा। लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। *जिला संगठन प्रभारी श्री सम्मति सैनी जी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर निर्धारित लक्ष्यों की दिशा में कार्य करने पर बल दिया। श्री सैनी जी ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

          बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने संगठन को मजबूत बनाने, जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम को सम्बोधन करने वालों में से गौरी शंकर मिश्रा, रोशनी सिंह, रवि मिश्रा, पीडी प्रभाकर, संतोष सिंह, अशोक मिश्रा, मिथिलेश राय, मनोज द्विवेदी, प्रदीप तिवारी, अनुराग सिंह अंबुज, तिलकराज सिंह, संजीव खंडेलवाल, प्रमोद उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, संजीव खंडेलवाल, प्रमोद उपाध्याय, संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, पूर्व अध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम, मानपुर विधानसभा प्रभारी अरविंद तिवारी औऱ कार्यक्रम के मंच का सफल संचालन एड शिशुपाल यादव ने किया। कार्यक्रम में रामगोपाल दाहिया, सुख सेन कोल, ज्ञान प्रकाश पटेल, अशोक मिश्रा, अमर बहादुर सिंह, बहोरी साहू, संजय अग्रवाल, माया सिंह, अयोध्या प्रजापति, अंबिका चौधरी, रामकिंकर पाल, सुनील झारिया, झल्लू कोल, एशोराम सिंह राठौर, रमेश सिंह परस्ते, गंगाबाई कुशवाहा, दादूराम विश्वकर्मा, कमलेश कठौतिया, मयंक प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, शोभा सिंह, अमर सिंह, राजेश तिवारी, किशोर सिंह लोधी, उदय प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, राजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार पटेल, संतोष सिंह, सुदामा सेन, रामनरेश शर्मा, राजेंद्र तिवारी, राम बिहारी उपाध्याय, उमेश यादव, उमेश शुक्ला, अरुण सिंह, धर्मेंद्र सिंह, छोटू यादव, शिव नायक, जयप्रकाश महरा, जिया जावेद खान, वीरेंद्र सिंह सिंगर, शेख शाहरुख, अंजू लल्लू सिंह, रामलाल कोल, राजेश कोल , विवेक पटेल, दिलीप त्रिपाठी, संतोष वर्मा, जगदीश प्रसाद, प्रभु दयाल, युसूफ खान, दुर्गेश साहू, मोतीलाल यादव, साकिर खान, अजय पटेल, राम गोपाल सिंह, अमर सिंह, सीताराम सूर्यवंशी, दीपक नायक, गया प्रसाद पटेल, पप्पू सेन सहित जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्षगण, मण्डलम अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow