तेन्दुपत्ता संग्राहकों को मिली बोनस की राशि

Oct 25, 2026 - 22:01
 0  20
तेन्दुपत्ता संग्राहकों को मिली बोनस की राशि

शहडोल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के बाणगंगा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच से शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, सीधी और सतना जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने संग्रहण वर्ष 2024 अंतर्गत 8 लाख 66 हजार से अधिक पात्र तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ₹22 करोड़ 89 लाख की बोनस राशि अंतरित की।

          इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने ₹22.14 करोड़ की लागत से दक्षिण वनमंडल, शहडोल के नवनिर्मित कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर का लोकार्पण किया। साथ ही, ₹461.83 करोड़ की लागत के विभिन्न विभागों के कुल 134 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow