समाज हित में बेहतर कार्य करेगा जिले का महिला मोर्चा: आशुतोष

Sep 18, 2025 - 23:54
 0  1
समाज हित में बेहतर कार्य करेगा जिले का महिला मोर्चा: आशुतोष

महिला मोर्चा की बैठक संपन्न

उमरिया। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस बीच आज गुरुवार को भाजपा कार्यालय भरौली में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बैठक आहूत की गई, जिसमें महिला मोर्चा के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है।

          महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की है। भाजपा सरकार और संगठन के द्वारा लगातार महिलाओं की चिंता कर उनके हित में अनेकों निर्णय लिए जा रहे हैं। सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए खासकर उनके स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य शिविर लगाया जायगा। श्री अग्रवाल ने महिला मोर्चा की बहनों से कहा कि वह संगठन से जुड़कर महिला सशक्तिकरण और समाज हित में बेहतर कार्य कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

          बैठक में आगामी 25 सितंबर पंडित दीनदयाल की जयंती अवसर पर महिला मोर्चा के द्वारा बृहद महिला सम्मेलन, एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण और प्रबुद्ध जन संगोष्ठी किए जाने के विषय में चर्चा की गई। जिस पर महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा सहमति जताई गई। इस कार्यक्रम में महिला जनप्रतिनिधि जैसे सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, जनपद अध्यक्ष और सदस्य, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और पार्षद को सम्मिलित किए जाने की बात कही गई। बैठक को नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह ने भी संबोधित किया। आगामी कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा की नम्रता यादव को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है।

           बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के महामंत्री दीपक छतवानी, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, सुमित गौतम, पार्षद सविता सोंधिया, स्नेहलता शर्मा, प्रेमलता बर्मन, श्यामबाई प्रजापति, सिमरन शर्मा, माया शर्मा, सुषमा गुप्ता, नीतू बर्मन, विशाखा त्रिपाठी, आंचल प्रजापति, शशि कोरी, अनीता कोरी, शिवानी कोरी, खुशी कोरी सहित महिला मोर्चा की अन्य बहने मौजूद रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow