राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा टीम की संयुक्त कार्यवाही

Oct 25, 2026 - 21:30
 0  33
राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा टीम की संयुक्त कार्यवाही

रिपोर्टर शैलेश विश्वकर्मा बीएमपी 24 न्यूज़ कटनी।   कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन में नागरिकों को शुद्ध एवं साफ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने एवं त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के अंतर्गत राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को इमलिया स्थित नितिन ट्रेडर्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया।  जांच के दौरान फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा मानकों से संबंधित कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी एप्रन, ग्लव्स सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते नहीं पाए गए। साथ ही, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं कराया गया था।राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को इमलिया स्थित नितिन ट्रेडर्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा मानकों से संबंधित कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी एप्रन, ग्लव्स सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते नहीं पाए गए। साथ ही, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं कराया गया था।राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को इमलिया स्थित नितिन ट्रेडर्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा मानकों से संबंधित कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी एप्रन, ग्लव्स सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते नहीं पाए गए। साथ ही, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी नहीं कराया गया था।जांच के दौरान फैक्ट्री के गोदाम में 25-25 किलोग्राम की 12 बोरियों में रखे मिक्स मसाला मिले। इन बोरियों पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, बैच नंबर, मैन्युफैक्चरर फर्म का नाम और FSS हटाना लाइसेंस नंबर जैसी जरूरी जानकारियां नहीं थीं। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप जरूरी विवरण नहीं होने के कारण टीम ने मौके पर ही इन मसालों का विनिवेशीकरण कराया। नष्ट किए गए मसालों की कीमत लगभग 36 हजार रुपये बताई गई है।

तीन खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए

          जांच के दौरान टीम ने मिक्स मसाले के साथ क्वालिटी को लेकर संदेह के आधार पर टोमेटो केचप और नाइस फ्राइम्स के नमूने भी लिए। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।  नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow