खड़े मिनी ट्रक में हाइवा ने मारी टक्कर, भूसी लोड वाहन पलटा, हादसे में दोनों चालक सुरक्षित
उमरिया। चंदिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-43 पर करहिया मोड़ के पास शुक्रवार रात सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े भूसी लोड मिनी ट्रक में रेत से लोड हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि भूसी लोड मिनी ट्रक सड़क पर ही पलट गया और भूसी सड़क पर फैल गई, जबकि हाइवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर चंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की।
हादसे के बाद हाईवे पर मोड़ और सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे स्थानों पर वाहन पार्किंग की निगरानी और कार्रवाई की मांग की है।
What's Your Reaction?