इंदौर में 19 सितंबर को गूंजेगी 'छात्रों की गूंज', राहुल गांधी उठाएंगे युवाओं की आवाज

Sep 16, 2026 - 09:51
 0  6
इंदौर में 19 सितंबर को गूंजेगी 'छात्रों की गूंज', राहुल गांधी उठाएंगे युवाओं की आवाज

जिला कांग्रेस कमेटी एवं एनएसयूआई, उमरिया द्वारा ज्यादा से ज्यादा इस अभियान से जुड़ने का किया गया आह्वान 

'छात्रों की गूंज' अभियान से जुड़ने हेतु एनएसयूआई जिला अध्यक्ष असलम शेर जी के नेतृत्व में कराया गया पंजीयन एवं अभियान

 उमरिया।  देश के युवाओं और छात्र वर्ग से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया।  विशेष अभियान 'छात्रों की गूंज' आगामी 19 सितंबर, 2026 को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंचने जा रहा है। शाम 5:00 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय युवाओं और छात्र संगठनों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

गैर-राजनीतिक मंच पर होगा युवाओं का जमावड़ा

          आयोजकों के मुताबिक, इस कार्यक्रम को किसी पारंपरिक राजनीतिक रैली या सभा की तरह नहीं, बल्कि युवाओं के एक खुले मंच के रूप में तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के अधिकारों, वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की कमियों और युवाओं की सामूहिक आवाज को एक राष्ट्रीय पहचान देना है। कार्यक्रम को युवाओं के अनुकूल और आकर्षक बनाने के लिए इसमें संगीत, रैप परफॉर्मेंस और सीधे संवाद (इंटरैक्टिव सेशन) को शामिल किया गया है। *पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा* 'छात्रों की गूंज' अभियान का मुख्य फोकस देश के छात्रों को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों पर है। इस मंच के माध्यम से राहुल गांधी और छात्र प्रतिनिधि निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर अपनी बात रखेंगे:

पेपर लीक की समस्या

1.  देश के विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में हुए पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने से छात्रों के भविष्य पर आए संकट पर चर्चा।

2.  बढ़ती बेरोजगारी : डिग्री धारक युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसरों की कमी और इसके समाधान। 

3.  शिक्षा व्यवस्था में सुधार : बुनियादी ढांचा, महंगी उच्च शिक्षा और छात्रों की मानसिक स्थिति से जुड़े मुद्दों को उठाना।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण शुरू

          इस अभियान से जुड़ने और इंदौर कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। छात्र और युवा इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस और युवा संगठनों द्वारा इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। 'छात्रों की गूंज' अभियान से जुड़ने हेतु आयोजित किए गए कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विजय कोल, संगठन महामंत्री श्री पुष्पराज सिंह,NSUI जिला अध्यक्ष श्री मो.असलम शेर,ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश राय, निर्वाचन प्रभारी शिशुपाल यादव, किशोर लाल एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow