शराब के नशे में बाघ से छेड़खानी करना युवक को पड़ा भारी

Sep 13, 2026 - 23:34
 0  22
शराब के नशे में बाघ से छेड़खानी करना युवक को पड़ा भारी

बाघ ने कर दिया हमला, मानपुर के ग्राम सेमरी का मामला

उमरिया।  जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय से लगे विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के बाघ आये दिन गांव के आस पास भटकते नजर आते ही रहते हैं इसी दरमियान शनिवार की शाम जंगल से भटक कर मानपुर से सटे सेमरी टोला में किसानों के खेतों में बाघ की मौजूदगी की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई, जिसके बाद हरकत में आया वन अमला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आस पास जागरूकता के लिए लोगों को सक्रिय रहने को कहा गया साथ ही क्षेत्र की घेराबंदी की गई। तत्पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों को शहर से सटे इलाके में बाघ की मौजूदगी की जानकारी से अवगत कराया गया वहीं क्षेत्र के लोगों तक जानकारी भी हवा की तरह पहुंच गई और रविवार की सुबह से ही बाघ को देखने क्षेत्र के लोग धीरे धीरे से एकत्रित होने लगे।

          वहीं मिली जानकारी अनुसार दोपहर में बाघ की मौजूदगी वाली जगह पर ग्रामीणों के बीच एक शराबी पहुंच गया जो शराब के नशे में पहले तो लोगों को आठ लाख मुआवजा मिलने की जानकारी दे रहा था फिर जहां बाघ छुपा था उसी तरफ वह अचानक चला चल दिया लोग रुकने की आवाज लगाते रहे चिल्लाते रहे लेकिन वह नहीं माना और बाघ के करीब जा पहुंचा, तभी बाघ एक शराबी युवक को अपनी तरफ आते देख क्रोधित हो उठा और वह शराबी के ऊपर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।  सूत्रों की माने तो सामने खड़ी मौत को देख शराबी भयभीत हो गया और भागने की कोशिश किया, जब तक बाघ ने उसके ऊपर हमला करते हुए हाथ व कमर में चोट दे दिया, इतना ही नहीं हमले के दौरान जब युवक जमीन पर गिरा तो बाघ ने उसे कुछ समय के लिए हमला करने के बजाय, उसे सूंघने लगा और बाद पश्चात पता नहीं बाघ क्या सोचा और युवक को सूंघने के बाद बाघ बड़ी तेजी के साथ झाड़ियों की तरफ भाग निकला।

घटना देख कर लोगों में तरह तरह की चर्चा

          प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बताया गया कि ग्राम सेमरी का निवासी शंकर पटेल उम्र करीब 50 वर्ष के ऊपर बाघ ने हमला तो किया लेकिन उसे मारने के बजाय बाघ युवक को सूंघने लगा फिर पता नहीं बाघ को क्या लगा या किस चीज की खुशबू उसे भयभीत कर गई कि वह बड़ी तेजी के साथ झाड़ियों की तरफ भाग गया।

नहीं थी मौत तो कैसे मार देता बाघ

          जानकारों की माने तो उक्त साहसी शराबी युवक जो शराब के नशे में बाघ के पास तक तो पहुंच गया इतना ही नहीं बाघ ने युवक को जान से मार देने की नीयत से हमला भी कर दिया जिसके बाद भी युवक को जिंदा छोड़ कर बाघ भाग गया जिसे कुछ लोग तो चमत्कार बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि अभी दिन पूरे नहीं हुए थे अभी और जीवित रहना हैं वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि बाघ को शराब की खुशबू भयभीत कर गई जिस कारण युवक से जान बचा कर खुद बाघ को भागना पड़ा इतना ही नहीं मौके पर भारी भीड़ में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का माहौल चल रहा है।

रेंजर की मुस्तैदी, मौके पर वन अमला

          घटना की जानकारी लगते ही मौके पर भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों का दल पहुंचा और बाघ को ट्रेंकुलाइज कर कब्जे में लेने की योजना बनाई जा रही थी, जिसके लिए बांधवगढ़ से हाथियों का दल बुलाया गया है खबर लिखे जाने तक बाघ झाड़ियों में ही आराम फर्मा रहा था जिसके चारों तरफ भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow