मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में खुली पोल: 7 साल से एक ही सीट पर जमे परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी में अव्यवस्था पर कलेक्टर ने थमाया नोटिस

Sep 12, 2026 - 10:05
 0  13
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में खुली पोल: 7 साल से एक ही सीट पर जमे परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी में अव्यवस्था पर कलेक्टर ने थमाया नोटिस

उमरिया।  मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के मानपुर दौरे में महिला एवं बाल विकास विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। असौढ़ आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की कम उपस्थिति और अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जताते हुए परियोजना अधिकारी (CDPO) राज नारायण सिंह, सुपरवाइजर अभिलाषा सोधिया और कार्यकर्ता शांति बाई कहार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सात साल से एक ही स्थान पर जमे हैं अधिकारी

          विभागीय सूत्रों के अनुसार संबंधित परियोजना अधिकारी पिछले लगभग 7 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। लंबे समय से एक ही जगह जमे रहने के कारण मॉनिटरिंग व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है, जिसका असर सीधे आंगनबाड़ी केंद्रों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर पड़ रहा है।

स्व सहायता समूह की महिलाएं भी परेशान

          क्षेत्र की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी विभागीय अनदेखी का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि समूह से जुड़े कार्यों और शासकीय योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

          कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को फील्ड में रहकर व्यवस्थाएं सुधारनी होंगी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow