दर्दनाक सड़क हादसा : एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में कटनी रेफर

May 22, 2026 - 23:44
 0  2
दर्दनाक सड़क हादसा : एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में कटनी रेफर

उमरिया।  जिले के मानपुर विकासखंड के अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत पलझा स्थित बरुहा नाला के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार समय लगभग 12 बजे दोपहर पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP54 ZA 5497 पर सवार रघुवीर बर्मन पिता रमेश बर्मन आयु 25 वर्ष निवासी पलझा रामपाल सिंह पिता शोभा सिंह गोंड निवासी पलझा दोनों व्यक्ति मोटर साइकल में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मील के पत्थर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

          घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र अमरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रघुवीर बर्मन को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल रामपाल सिंह की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बरही से कटनी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow