केंद्रीय ऊर्जा सचिव के दौरे से बढ़ी उम्मीदें, संजय गांधी ताप विद्युत गृह की कार्यप्रणाली पर होगी पैनी नजर

May 22, 2026 - 23:38
 0  1
केंद्रीय ऊर्जा सचिव के दौरे से बढ़ी उम्मीदें,  संजय गांधी ताप विद्युत गृह की कार्यप्रणाली पर होगी पैनी नजर

उमरिया।  देश की ऊर्जा व्यवस्था को मजबूती देने और बिजली उत्पादन संयंत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से भारत सरकार के ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल का 23 मई को बिरसिंहपुर स्थित संजय गांधी ताप विद्युत गृह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। लंबे समय बाद केंद्र स्तर के शीर्ष अधिकारी के निरीक्षण से जहां अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है वहीं संयंत्र की उत्पादन क्षमता तकनीकी व्यवस्थाओं और गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली पर भी अब सीधी निगरानी रहेगी। सूत्रों के अनुसार ऊर्जा सचिव संयंत्र की कार्यप्रणाली उत्पादन प्रदर्शन और संचालन व्यवस्था का गहन निरीक्षण करेंगे। कोयला सैंपलिंग से लेकर परीक्षण प्रक्रिया और प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं तक हर पहलू की समीक्षा की जाएगी। यही नहीं वरिष्ठ अभियंताओं के साथ बैठक कर उत्पादन बढ़ाने तकनीकी सुधार और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा प्रस्तावित है।

          गौरतलब है कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने वाला प्रमुख केंद्र माना जाता है, लेकिन समय-समय पर उत्पादन क्षमता और तकनीकी चुनौतियों को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। ऐसे में ऊर्जा सचिव का यह दौरा केवल औपचारिक निरीक्षण नहीं बल्कि व्यवस्थाओं की वास्तविक पड़ताल के रूप में देखा जा रहा है।

          मनजीत सिंह ने दौरे को कंपनी के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि संयंत्र के अधिकारी और कर्मचारी लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयासरत हैं। अब देखना यह होगा कि इस उच्चस्तरीय दौरे के बाद बिजली उत्पादन व्यवस्था में क्या बदलाव और सुधार सामने आते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow