उमडार नदी किनारे चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाकर लगाया शासकीय भूमि का बोर्ड

Apr 10, 2026 - 22:19
 0  44
उमडार नदी किनारे चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाकर लगाया शासकीय भूमि का बोर्ड

उमरिया। जिला मुख्यालय की जीवनदायिनी उमडार नदी को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए नदी किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और प्रभारी मंत्री नगर सिंह चौहान के निर्देश के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

          प्रशासन की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया। एक जगह बड़े क्षेत्र में मिट्टी डालकर कब्जा करने की तैयारी की जा रही थी, जबकि दूसरी जगह बाउंड्री बनाकर जमीन घेर ली गई थी। दोनों ही स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया गया और मौके पर “शासकीय भूमि आरक्षित” के बोर्ड लगा दिए गए। कार्रवाई के दौरान एसडीएम अंबिकेश सिंह, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। प्रशासन की इस सख्ती से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है और अन्य कब्जाधारियों में भी डर का माहौल है।

          नदी किनारे हुई इस कार्रवाई की चर्चा पूरे जिले में हो रही है और आम लोगों द्वारा इसे प्रशासन की सराहनीय पहल बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे न केवल नदी का संरक्षण होगा बल्कि भविष्य में अतिक्रमण पर भी रोक लगेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow