पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव आयोजित
नर्मदापुरम - आज पीएम श्री शासकीय कन्या उ.मा. शाला माखन नगर में आयोजित प्रवेश_उत्सव_2026 कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने शामिल होकर नन्हें विद्यार्थियों का तिलक, माला एवं पुष्पवर्षा से स्वागत किया।
इस अवसर पर बच्चों को पुस्तकें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा सभी को नई शैक्षणिक यात्रा के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित कीं गई ।
इस अवसर पर विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की पहली सीढ़ी है- आइए, मिलकर बच्चों के सपनों को पंख दें।
इस आयोजन में संस्था प्राचार्य सहित सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?