खनिजों के अवैध उत्खनन-परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम में लगातार कार्यवाही जारी
उमरिया। जिले में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में प्रभारी अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी, सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मो की टीम द्वारा 01 वाहन डम्फर MP54ZB6272 को मय खनिज गिट्टी-डस्ट के परिवहन करते जप्त किया गया है, जिसे पुलिस थाना चंदिया में शासकीय सुरक्षा में रखवाया गया है ।
उक्त वाहन पर म.प्र. खनिज अवैध (खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 में निहित प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है तथा संयुक्त अमले द्वारा श्रीमान कलेक्टर महोदय के निर्देशन में लगातार सघन जॉच की जा रही है।
What's Your Reaction?