नागपंचमी पर्व पर पूजे गए नाग देवता

Jul 29, 2025 - 23:33
 0  38
नागपंचमी पर्व पर पूजे गए नाग देवता

उमरिया। नाग पंचमी हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है,जो श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से नाग देवताओं को समर्पित होता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार नागों को देवी - देवताओं के समान पूजा जाता है। नाग पंचमी पर लोग नाग देवता की पूजा करके उनसे सुरक्षा और समृद्धि की कामना करते हैं।

           समूचे देश सहित आज जिला मुख्यालय उमरिया व ग्रामीण अंचलो में नागपंचमी का पर्व श्रद्धाभक्ति के साथ मनाया गया। पर्व के दौरान घर - घर नागदेवता की पूजा अर्चना की गई।ज्ञात हो कि सनातनी धर्मी प्रात: से ही स्नान आदि से निर्वत्त होकर भगवान शिव के मंदिरों में जाकर भक्ति पूर्वक पूजा आराधना किए। वही घरों में नाग देवता की भित्ति चित्र बनाकर विधिवत पूजा अर्चना कर दूध अर्पित किया गया।नागपंचमी पर्व के दौरान मान्यता के अनुसार श्रद्धालु बामी वाले स्थानों में जाकर दूध व अन्य सामग्री समर्पित कर नागदेवता से प्रार्थना की।इस दौरान शहर व ग्रामीण अंचलों में सारा दिन श्रद्धालुओं द्वारा पूजा - अर्चना का क्रम जारी रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow