प्रचार वाहन से भिड़ंत में महिला समेत तीन हुए घायल

Nov 12, 2023 - 09:32
 0  180
प्रचार वाहन से भिड़ंत में महिला समेत तीन हुए घायल

उमरिया।  अमरपुर चौकी अंतर्गत बरही से पीटोर के बीच आम आदमी पार्टी प्रचार वाहन से महिला समेत तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है,घटना के बाद दूसरे स्थानीय लोगो की मदद से एक दूसरे वाहन से तीनों घायलों को बरही अस्पताल ले जाया गया है।  शनिवार की दोपहर 3 बजे हुए इस हादसे में महिला ज्यादा गम्भीर बताई जा रही है।  बताया जाता है कि तीनो घायल अपनी बाइक से बरही से ग्रह ग्राम पिटोर आ रहे थे, तभी सलैया-बचहा के बीच विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित प्रचार वाहन से घटना घटित हुई है।  हालांकि अपुष्ट सूत्रों की माने तो ग्राम पीटोर निवासी पाल समाज के दोनो युवक है। 

     सूत्रों की माने तो इस हादसे में ग्राम पिटोर निवासी कोमल पिता रामबली पाल उम्र 26 वर्ष, रमेश पिता जगदीश पाल उम्र 24 वर्ष एवम रमेश की पत्नी आशा बाई पति रमेश पाल घायल बताए जा रहे है, इनके अलावा 5 से 6 माह की दुधमुंही बच्चे के भी घायल होने की खबर है।

          आपको बता दे कि घायल कोमल एवम रमेश दोनो चचेरे भाई है, जो किसी काम से बरही गए थे, वापस ग्रह ग्राम पिटोर आते वक्त हादसे का शिकार हुए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow