महाशिवरात्रि पर्व पर धार्मिक उत्साह के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि, आज हल्दी सम्पन्न, कल निकलेगी बारात

Feb 14, 2026 - 22:03
 0  13
महाशिवरात्रि पर्व पर धार्मिक उत्साह के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि, आज हल्दी सम्पन्न, कल निकलेगी बारात

उमरिया।  महाशिवरात्रि पर्व को लेकर धार्मिक माहौल बना हुआ है। सगरा मंदिर धाम में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज हल्दी, मेहंदी एवं संगीत कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान शिव-पार्वती के शुभ मिलन उत्सव का आनंद लिया। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि कल 15 फरवरी 2026 को दोपहर 1 बजे बारात प्रस्थान करेगी, जो शिव शक्ति धाम उमरार सिटी से सगरा मंदिर धाम के लिए निकलेगी। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। इसी दौरान कार्यक्रम में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय वीर जवानों को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

          उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों ने देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस पूरे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का संचालन श्री सागरेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के भक्तजन सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow