जन आक्रोश रैली: शहडोल में उमड़ा जनसैलाब, उमरिया जिले में हुआ ऐतिहासिक स्वागत
उमरिया/शहडोल। शहडोल में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए जाते समय उमरिया जिले में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी का ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
मंडलम अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में महानदी बैरियर के पास जिलाध्यक्ष इंजी विजय कुमार सिंह की उपस्थिति में, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज द्विवेदी एवं सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में चंदिया, ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश राय के नेतृत्व में भरौला बस स्टैंड उमरिया, ब्लॉक अध्यक्ष रवि मिश्रा के नेतृत्व में पाली, प्रदीप तिवारी मंडलम अध्यक्ष के नेतृत्व में घुनघुटी सहित पूरे जिले में एनएसयूआई अध्यक्ष अशलम शेर के नेतृत्व में घंघरी में, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह अंबुज के नेतृत्व में करकेली में, महिला कांग्रेस एवं ब्लॉक/मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वागत कार्यक्रमों को सफल बनाया। जगह-जगह लगे स्वागत मंचों पर कार्यकर्ताओं का जोश और जनसमर्थन स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस अवसर पर श्री पटवारी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है और जनता की आवाज ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों-युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस निरंतर संघर्ष कर रही है और जन आक्रोश रैली उसी जनभावना की अभिव्यक्ति है।
स्वागत कार्यक्रमों में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के समर्थन से प्रदेश में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित होगा। शहडोल में आयोजित जन आक्रोश रैली ऐतिहासिक रही, जिसमें बड़ी संख्या में जनसमुदाय की भागीदारी ने प्रदेश की राजनीतिक दिशा में बदलाव के संकेत दिए।
अंत में सभी साथियों के प्रेम, स्नेह और समर्पण के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों में भी इसी उत्साह और ऊर्जा के साथ भागीदारी का आह्वान किया गया।
अपने नेता जीतू पटवारी जी के आत्मीय भव्य स्वागत करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया मप्र के अध्यक्ष इंजी विजय कुमार कोल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीगणों का तहेदिल से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। स्वागत में जिला संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, रामगोपाल दाहिया, मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, राहुल देव सिंह, वीरेंद्र सिंह सेंगर, रोशनी सिंह, बहोरी साहू, रामेश्वर दुबे, जिला निर्वाचन प्रभारी शिशुपाल यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू लल्लू सिंह, माया सिंह, शकुंतला सिंह, सरिता सोनी, इंदवार ब्लॉक अध्यक्ष गौरी शंकर मिश्रा, मंडलम अध्यक्ष बालकृष्ण यादव, ध्रुव सिंह, हर्ष सिंह परिहार, मो नईम, ओमकार सिंह बबलू, सावित्री सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, नवीन कठौटिया करकेली ब्लॉक अध्यक्ष ऐशोराम सिंह, संजीव खंडेलवाल, प्रमोद उपाध्याय, जानकी प्रसाद मिश्रा, लक्ष्मण कुशवाहा, राजेश कोल, शानू उपाध्याय, मनु उपाध्याय, हेमनाथ बैगा, शाकिर खान, प्रदीप तिवारी, अरुण सिंह सहित हजारों की तादाद में कांग्रेसजनों ने आत्मीय भव्य स्वागत किया गया।
What's Your Reaction?