परिचय : सुधीर सिंह बने नेहरू युवा केंद्र संगठन मध्यप्रदेश के राज्य निर्देशक

उमरिया। मध्य प्रदेश युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम नेहरू युवा केन्द्र संगठन मध्य प्रदेश के राज्य निदेशक नियुक्त हुए हैं। विदित हो कि सुधीर सिंह उमरिया जिले के निवासी हैं इनकी पहली पद स्थापना 21/09/1992 को इंदौर जिले के महू में हुई थी।इसके बाद इन्होंने मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में कार्य कर चुके हैं। जिसमें सागर कटनी जबलपुर दमोह जैसे बड़े जिलों की साथ-साथ मंडला डिंडोरी रायसेन नरसिंहपुर कटनी का इनके पास प्रभार रहा है श्री सिंह के कार्य को देखते हुए नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा श्री सिंह को मध्य प्रदेश का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
इनके नियुक्ति पर नेहरू युवा केंद्र उमरिया के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि उमरिया जिले के प्रथम जिला युवा अधिकारी के रूप में सुधीर सिंह ने 17/05/ 2012 में पदभार संभाला था। तब से लेकर लगातार 31/01/2020 तक रहे हैं। इनके नियुक्त होने पर नेहरू युवा केंद्र उमरिया की तरफ से आदरणीय सुधीर सिंह को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं और उनका मार्गदर्शन हमें मिलता रहा हैं और आगे भी इनका मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा मैंने इन्हीं के द्वारा उमरिया जिले का चार्ज लिया था।
नेहरू युवा केंद्र के पूर्व वालंटियर वसीम खान अनुज सेन ने बताया कि जब सुधीर सिंह यहां के समन्वयक थे। तब हमें उनके मार्गदर्शन में वालंटियर के रूप में कार्य करने का मौका मिला था और हमने बहुत कुछ इनसे सीखा है सुधीर सिंह के मध्यप्रदेश डायरेक्टर बनने पर nyk अकाउंटेड देवेंद्र दिवेदी पूर्व वॉलिंटियर अनुज सेन, वसीम खान, कुलेन्द रैदास, हिमाशु दुबे,राज सेन, नरेश प्रजापति, आकाश बर्मन, सुनील सराठे, शिवनी बर्मन,कजल बर्मन, सोनम बर्मन,मनोज यादव, राहुल सिंह राठौर, अभीषेक तिवारी सहित सभी जनों ने बधाइयां दी।
What's Your Reaction?






