डिजिटल तरीके से भाजपा कार्यकर्ता सहयोग निधि करें एकत्रित -आशुतोष अग्रवाल
उमरिया। भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के कार्यालय में आज आजीवन सहयोग निधि के लिए कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार डिजिटल तरीके से यानी चेक के माध्यम से आजीवन सहयोग निधि का एकत्रीकरण करें।
जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों को आजीवन सहयोग निधि की बुक सौपी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संचालन के लिए सहयोग निधि महत्वपूर्ण है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप राशि एकत्रित करनी है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश संगठन ने एकत्रीकरण को लेकर कुछ बदलाव किए हैं जिसमें यह निर्देश दिए गए हैं कि नगद सहयोग ना लेकर चेक के माध्यम से राशि एकत्रित की जाए। श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नियत तिथि से पूर्व ही आजीवन सहयोग निधि का काम पूरा किया जाना है।
इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सुमित गौतम, अमित सिंह, महामंत्री राधेलाल कोल, चंदिया मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, राममिलन यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गुप्ता,शैलेन्द्र सिंह, पूजा बैगा,नम्रता यादव, दीपक गुप्ता, राकेश दर्दवंशी, आशुतोष तिवारी, आयुष पाठक, आशिक बर्मन सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?