सेवा पखवाड़ा के तहत चंदिया में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

चंदिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदिया अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदिया में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किया गया।जिसमें महिलाओं से संबंधित रोगों की जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, विधायक शिवनारायण सिंह और मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी चंदिया नगर के दुकानदारों के पास पहुंचे और व्यापारियों को फूल मलाओं से स्वागत करते हुए स्वदेशी सामानों के खरीददारी व विक्रय करने का आग्रह किया गया। नेताद्वय ने भारत देश को पूर्ण स्वदेशी बनाने में सहयोग प्रदान करने का व्यापारियों से आह्वान करते हुए संकल्प दिलाया गया।
स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, CMHO डॉ. चंदेल, वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश द्विवेदी, वरिष्ठ नेता अरविंद चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदिया के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज तिवारी, नगर परिषद चंदिया के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कोल, वरिष्ठ नेता प्रमोद साहू, दिनेश पांडेय, रामप्रताप मिश्रा, मंडल महामंत्री रत्नाकर शर्मा, सुजल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नत्थू सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री अखिल अग्रवाल , पार्षद मुकेश बारी, पार्षद संजय यादव, बिलासपुर मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री सोहन कोल, राजेंद्र कोल,समस्त चिकित्सक एवं अस्पताल स्टॉफ व तथा जाँच करवाने आये महिलाएं एवं पुरुष छेत्रीय जन उपस्थित थे।
What's Your Reaction?






