हिंदू-मुस्लिम एकता मंच में रंग भर दिया बॉलीबुड स्टार किशोर देव भानुशाली (देवानंद) ने, दी शानदार प्रस्तुति

Jun 19, 2025 - 17:21
 0  79
हिंदू-मुस्लिम एकता मंच में रंग भर दिया बॉलीबुड स्टार किशोर देव भानुशाली (देवानंद) ने, दी शानदार प्रस्तुति

उमरिया।  हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के तत्वावधान में बीती रात एक भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार किशोर देव जी भानुशाली, जिन्हें लोग देवानंद की छवि के रूप में भी जानते हैं, ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से समां बाँध दिया। कार्यक्रम में उन्होंने 80 के दशक के लोकप्रिय फिल्मी गीतों को अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत के साथ-साथ उन्होंने अपने हास्य-व्यंग्य से भी दर्शकों को खूब हँसाया। उनकी ओर से सुनाए गए चुटकुले और व्यंग्यात्मक संवादों ने हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों को हँसी से लोटपोट कर दिया।इसके साथ ही, उन्होंने देशभक्ति से ओतप्रोत कई फिल्मी गीतों की भावनात्मक प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति के रंग में भी रंग दिया। उनकी बहुआयामी प्रस्तुति ने दर्शकों को संगीत, हास्य और देशप्रेम का अद्भुत संगम अनुभव कराया।

भाईचारा और सामाजिक सद्भाव के लिए रही राजनीतिक दलों की सहभागिता

          जिले में आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा, और इसकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दर्शक अंत तक पूरे उत्साह से कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे।

ओमकार सिंह मरकाम (विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डिंडौरी) ने की 'मिशन सच्चाई' की बात जिसमें अभिनेता किशोर भानुशाली ने जताई सहमती

          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व मंत्री एवं डिंडौरी के विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने फिल्मी कलाकार किशोर देव जी भानुशाली (देवानंद) की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से उनके मधुर गायन और 80 के दशक के फिल्मी गानों की जीवंत प्रस्तुति की प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम द्वारा एकता महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के लिए हिंदू-मुस्लिम एकता मंच की सराहना की गयी।  ओमकार सिंह मरकाम ने एकता महोत्सव कार्यक्रम के मंच से एकता व सच्चाई का संदेश देते हुए 'मिशन सच्चाई' की बात की गयी, जिसमें अभिनेता किशोर भानुशाली ने भी सहमती ज़ाहिर की। हिंदू-मुस्लिम एकता मंच की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्था जिले में सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की मिसाल पेश कर रही है।

          मंच की विशेषता यह है कि इसमें सभी राजनीतिक दलों, बुद्धिजीवियों और युवाओं को समान रूप से जोड़ा गया है, जिससे यह एक समावेशी प्रयास बन गया है। कार्यक्रम के अंतिम दौर में किशोर देव ने कहा कि धार्मिक सद्भाव हमारे देश की संस्कृति है, ऐसे कार्यक्रम प्रदेश में ही नही पूरे देश मे होना चाहिए। कार्यक्रम की सफलता पर मंच के संस्थापक असलम शेर और संयोजक राजेंद्र कोल ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत रहेगी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से सकारात्मक माहौल बनाने का कार्य करते रहेगे।

          हिंदू मुस्लिम एकता मंच के द्वारा आयोजित एकता महोत्सव कार्यक्रम में सभी पार्टियों के दिग्गज नेता व समाजसेवी उपस्थित रहें जिसमें मुख्य रूप से विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम (डिंडौरी), विधायक शिवनारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल, मिथलेश प्यासी,  पुष्पराज सिंह,  राकेश शर्मा,  मो. नईम,  संजीव खंडेलवाल (बबलू), दीपक छटवानी,  संतोष द्विवेदी, शेरा भाईजान, मेहंदी हसन,  इनायत सिद्दीक़ी, संजय तिवारी,  कौशल विश्वकर्मा, मिथलेश राय, राहुल गौतम, शाहिद खान, के.जी. पांडे,  बृजेश श्रीवास्तव, अरुण पांडे, नारेंद्र शर्मा, पूर्व सदर सईद मंसूरी,  मुमताज अली,  मुनीम पटेल,  हनीफ अहमद खान, अनुज सेन,  सुनील खटिक आदि जन उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow