दो बाइकों की भीषण भिड़ंत : एक की मौत, दो गंभीर घायल

Jun 20, 2025 - 23:00
 0  122
दो बाइकों की भीषण भिड़ंत :  एक की मौत, दो गंभीर घायल

उमरिया।  कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ेरी के समीप दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई है। हादसे में कोडार निवासी बच्चन पिता बाबूलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहित यादव पिता मनोज यादव (निवासी कोडार) एवं कमलेश सिंह पिता कमलभान सिंह (उम्र 29 वर्ष, निवासी खुसरवाह) गंभीर रूप से घायल हो गए।

          घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर किए जाने की संभावना जताई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow