पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में अब होंगी "शक्ति दीदी"

Jun 20, 2025 - 23:07
 0  68
पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप में अब होंगी  "शक्ति दीदी"

महिला सशक्तिकरण की दिशा में पीटीएस की नई पहल

उमरिया।  पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया द्वारा संचालित पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप पर अब महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई मिसाल कायम की है।  संस्था प्रमुख पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य के मार्गदर्शन में आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।  इस पहल के तहत दो महिला कर्मचारियों को "शक्ति दीदी" के रूप में नियुक्त किया गया है, जो पेट्रोल पंप पर कार्य कर न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि समाज के सामने महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करेंगी।

          इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक लवली सोनी, उप पुलिस अधीक्षक हिमांशु चौबे, प्रभारी रक्षित निरीक्षक आर. डी. प्रजापति सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow