विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उमरिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल के निर्देशन में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम कंचनपुर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक मान सिंह, आशा कार्यकर्ता कुर्शीदा बेगम, किशोर साथिया राहुल राय, किशोरी साथिया रिया बर्मन सहित विद्यालय के किशोर-किशोरियां उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं जनसमुदाय को आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य तथा संकट की स्थिति में समय पर सहायता प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि मानसिक तनाव, निराशा अथवा किसी भी प्रकार की भावनात्मक परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति को अकेला न छोड़ें तथा उसकी बात को संवेदनशीलता से सुनकर आवश्यक सहयोग एवं सहायता उपलब्ध कराएं। इस दौरान उपस्थित लोगों को गेटकीपरध्मित्रम बनने के लिए शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षक किशन सोनी एवं किरण वर्मा ने आत्महत्या की रोकथाम में परिवार, मित्रों, शिक्षकों एवं समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए जरूरतमंद व्यक्ति की पहचान कर उसे समय पर सहयोग एवं उचित सहायता से जोड़ने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?