अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज
उमरिया। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय द्वारा अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा जनस्वास्थ्य एवं लोकहित की दृष्टि से विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में जिला आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आबकारी वृत्त उमरिया के चंदवार, चंदौली एवं रामपुरी तथा आबकारी वृत्त मानपुर के अमरपुर क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, लगभग 300 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 3.78 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की गई।
मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, के तहत कुल 5 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 5,886 रुपये आंकी गई है। चंदवार, चंदौली एवं रामपुर में आठ अलग-अलग स्थलों पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान किसी प्रकार का मादक पदार्थ प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार खाली तलाशी की कार्रवाई की गई।
What's Your Reaction?