सेवा भारती के द्वारा सेवा बस्तियों मे साशन के द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदान करने के निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Feb 4, 2024 - 22:19
 0  2
सेवा भारती के द्वारा सेवा बस्तियों मे साशन के द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं  की जानकारी प्रदान करने के निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

उमरिया।  जिला मुख्यालय अंतर्गत सेवा बस्तियों मे साशन के द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए वार्ड नम्बर 5 रमपुरी मे रविवार को सेवा भारती के द्वारा शहर में में रह रहे लोगों के लिए एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 60 से अधिक लोगों का सुगर एवं ब्लड प्रेशर के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई।

          शिविर में सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ संदीप सिंह एवं डॉ के सी सोनी ने मौके पर स्वास्थ्य चेकअप कर दवाईयां वितरित की। आयोजक मंडल के सदस्य डॉ संदीप सिंह ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सुविधाओं से वंचित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर आयोजन करने में सेवा भारती का विशेष योगदान रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow