पुलिस अधीक्षक ने नारी शक्ति संगम कार्यक्रम मे महिलाओं को निरंतर हिम्मत और लग्न से आगे बढ़ते रहने की दी प्रेरणा

Feb 4, 2024 - 22:16
 0  3
पुलिस अधीक्षक ने नारी शक्ति संगम कार्यक्रम मे महिलाओं को निरंतर हिम्मत और लग्न से आगे बढ़ते रहने की दी प्रेरणा

उमरिया। जिला मुख्यालय अंतर्गत सिल्वर डील स्कूल मे विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली बहनों को एक प्लेट फॉर्म मे लाने के लिए नारी शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए नारी शक्ति संगम की संयोजिका आशा तिवारी ने बताया है की सभी बहनों को एक साथ एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है जिससे समाज व राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

          हम आपको बता दे नारी शक्ति संगम का आयोजन तीन सत्रों में किया गया, जिसमे पहला सत्र भारतीय चिंतन मे नारी दूसरा सत्र गट सह चर्चा एवं तीसरा सत्र भारत के विकास मे महिलाओ की क्या भूमिका हो सकती है। आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि उमरिया पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने महिलाओं को निरंतर हिम्मत और लग्न से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी और भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया। निवेदिता नायडू ने नारी शक्ति संगम में आईं महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि प्रत्येक राष्ट्र का एक आदर्श होता है जिसको समझना आवश्यक है व इसी समझ के आधार पर राष्ट्र का उत्थान किया जा सकता है साथ ही उन्होंने वैदिक युग से वर्तमान युग तक अनेक उदाहरणों के माध्यम से राजनीति, संस्कृति, समाज व अर्थी क्षेत्र में महिलाओं के अवदान को रेखांकित किया।

          प्रथम सत्र के उपरांत ‘वर्तमान में महिला की स्थिति’ विषय पर चर्चा सत्र में इस विषय पर बड़ी संख्या में आईं महिलाओं ने अपने-अपने अनुभब, प्रश्न व सुझाव रखे।तीन सत्रों में सम्पन्न हुए इस सत्र में आशा तिवारी ने सभी के प्रश्नों व जिज्ञासा का विस्तारपूर्वक समाधान बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow