आपसी संघर्ष में मादा बाघ शावक की हुई मृत्यु

Sep 19, 2025 - 22:29
 0  16
आपसी संघर्ष में मादा बाघ शावक की हुई मृत्यु

उमरिया। प्रेस विज्ञप्ति में मिली जानकारी अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र, में बीट (RF 404) में गश्त के दौरान एक मृत बाघ शावक (मादा) की सूचना प्राप्त हुई।

          बताया जाता है कि आपसी लड़ाई के दौरान एक मादा शावक उम्र एक से दो वर्ष की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज अंतर्गत मझौली बीट आर एफ 404 के पास मृत अवस्था में पाया गया है।

          सूचना मिलते ही विभागीय अमले द्वारा तुरंत स्थल पर पहुँचकर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई।

          घटना की जानकारी प्राप्त होते ही उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया तथा वन्यप्राणी अपराध नियंत्रण ब्यूरो एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के निर्देशानुसार प्रक्रियाएँ पूर्ण की गईं। मृत बाघ शावक का पंचनामा तैयार कर स्थल संरक्षण किया गया। डॉग स्कॉड से शव तथा स्थल की जांच कराई गई। मेटल डिटेक्टर से शव की जांच की गई, सक्षम वन्य चिकित्सक की उपस्थिति में विस्तृत पोस्टमॉर्टम परीक्षण किया गया। नमूना संकलन (Sample Collection) विधिवत किया गया, जिसे परीक्षण हेतु अधिकृत प्रयोगशाला प्रेषित किया जाएगा। शव दाह की कार्यवाही कल की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow